Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

गरुड में छटिया गाँव मे दिन दहाड़े बाघ ने बकरी को बनाया निवाला, पिंजड़ा लगाने की गुहार

बागेश्वर गरुड । आज गरुड़ विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सभा छटिया के तोक कमोटिया में हंसी देवी पत्नी स्वर्गीय श्री पूरन गिरी की 5 माह की गर्भवती बकरी को दिन मैं 12:20 बजे बाघ ने दिन दहाड़े बेखौफ होकर अपना निवाला बना दिया।

ग्रामीण प्रकाश गोस्वामी ने बताया कि बाघ उपर छटीया की और से आ रहा था जहां नीचे हंसी देवी अपनी दो बकरी ले कर जंगल को चराने ले जा रही थी। जिसपर बाग झपट गया और नीचे को भगा कर ले गया।

बाघ चाय बगीचे मैं बकरी को भगा कर ले गया और दबोच लिया और बगीचे में घास काट रही महिला द्वारा हल्ला मचाये जाने पर वह उस महिला की तरफ भी बढ़ने लगा जिस पर लोगो ने हो हल्ला कर उनकी जान बचाई ।

प्रकाश गोस्वामी ब्लॉक प्रभारी देवभूमि जनसेवा संस्था बागेश्वर द्वारा तुरंत बन विभाग को सूचना दी ।उसपर तुरंत रेंजर श्री नेगी ने वज्युला बन विभाग को सूचित करते हुए कर्मचारियों को मुआयना करने को आदेशित किया । ततपश्चात विभाग की टीम ने मौके पर पहुच कर जांच की । ग्रामीण प्रकाश गोस्वामी ने अनुरोध किया कि हंसी देवी जो एक गरीब परिवार से हैं वे अपना पालन पोषण इन्ही बकरियों के माध्यम से करती है और यह बकरी जो 5 माह की गर्भवती थी । उन्हें इसका उचित मुआवजा शीघ्र दिलाया जाए।

ग्रामीणों द्वारा यह भी बताया गया की परसो हिमांशु जोशी पुत्र श्री हीरा बल्लभ जोशी की बकरी बाघ द्वारा मारी गई और कल अजय खुलबे पुत्र श्री महेश खुल्बे की बकरी मारी गई। आज फिर से दिन मैं हसीं देवी की बकरी पर हमला कर मार गिराया गया ।

ग्रामीणों द्वारा यह भी आशंका जताई जा रही हैं कि यह बाघ आदम खोर बने उससे पहले यहां पिजड़ा लगाकर इसे पकड़ा जाए यह लगातार एक हफ्ते से बकरियां मारते आ रहा है इसलिए इसे तुरंत पिंजरा लगा करके पकड़ा जाए। गाँव वालों का यह भी कहना है कि इसी रास्ते स्कूलों के छोटे 2 बच्चे भी अकेले गुजरते हैं अभिभावकों को लगातार हो रही इस घटना से अब अपने बच्चों का डर भी सताने लगा है।

ग्रामवासी प्रकाश गोस्वामी , कुंदन गिरी, विमला देवी ,हरीश गिरी ,पुष्पा देवी विमला देवी कमला देवी शोभा देवी मंजू देवी, पुष्कर गिरी आदि ने बाघ को पकड़ने हेतू वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की मांग की हैं।

आखरीआंख डिजिटल मीडिया ने जब वन क्षेत्राधिकारी बैजनाथ रेंज श्री सुरेंद्र सिंह नेगी से इस बाबत सम्पर्क किया गया तो रेंजर श्री नेगी ने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर को पिंजड़ा लगाने को पत्र भेज दिया गया हैं। अनुमति मिल जाने पर तत्काल उक्त क्षेत्र में पिंजड़ा लगा दिया जाएगा और बताया कि विभाग द्वारा उक्त क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा दी गई हैं। साथ ही मुआवजे की कार्यवाही गतिमान हैं।

Advertisement