July 17, 2026

लेफ्टिनेंट अल्का रावत का ग्रामीणों ने किया स्वागत


श्रीनगर गढ़वाल । भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद कीर्तिनगर के ग्राम सभा बागवान पहुंचने पर ग्रामीणों ने अल्का रावत का स्वागत किया। ग्राम प्रधान नरेश कोठियाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र व जनपद के लिये खुशी की बात है कि पहाड़ की बेटी भी सेना में बड़े पदों में रहकर सेवाएं दे रही है। स्वागत करने वालों में विकास बिष्ट, विवेक भट्ट, प्रवीन रावत, सत्ये सिंह रावत, विपिन भट्ट, भारती लाल, मीना देवी, सुषमा देवी आदि मौजूद रहे।

You may have missed