Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 17, 2026

कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा


पौड़ी । रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। कहा कि आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले सामने आ रहे हैं। आरोप लगाया कि सरकार दोषी नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। प्रदर्शन करने वालों में महिला जिलाध्यक्ष नीलम रावत, योगेंद्र कुमार, भरत सिंह नेगी, यशोदा नेगी, गोपाल आदि शामिल थे।

Advertisement