Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बलवंत शाही बने प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार )  प्रदेश में वन विभाग में  अधिकारियों के तबादलो का दौर जारी है। सरकार द्वारा नई जारी तबादला सूची में जनपद के  प्रभागीय वनाधिकारी आर के सिह का तबादला एफटीए हल्द्वानी उप निदेशक/प्रभारी संयुक्त निदेशक  कर दिया गया है।

जनपद में तैनात बलवन्तसिंह शाही सहायक वन संरक्षक को प्रभागीय वनाधिकारी बागेश्वर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है।

श्री शाही को वनाधिकारी बनाये जाने पर जिले के वन पंचायत सरपंचों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में वन पंचायतो को सुद्रढ़ करने में हमे काफी मदद मिल सकेगी।

वन पंचायत विकास समिति के जिलाध्यक्ष अर्जुन राणा ने कहा कि पूर्व वनाधिकारी आर के सिह  ने हमेशा सरपंचों के साथ मित्रवत व्यवहार किया और वे हमेशा ही जनसमस्याओं के समाधान को हर पल ततपर रहे।

जिलाध्यक्ष राणा ने श्री शाही के डीएफओ बनने पर उन्हें संगठन की तरफ से शुभकामनाये देते हुए आशा प्रकट की है कि श्री शाही का मिलनसार व्यक्तित्व व उनका विशेष प्रकृति प्रेम आने वाले समय मे जिले की सभी वन पंचायतो के लिए लाभदायक सिध्द होगा।

बक्वन्त शाही को  प्रभागीय वनाधिकारी  बनाये जाने पर वन विभाग के समस्त अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित जिले के सभी वन पंचायत सरपंचों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Advertisement