Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

एसडीएम ने लिया रात्रि में मेले का जायजा

 

बागेश्वर ( आखरीआंख समाचार ) देर रात्रि उपजिलाधिकारी/मेलाधिकारी राकेश चन्द्र तिवारी ने मेलास्थल पर रात्रि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मेले के सफल संचालन हेतु नियुक्त किये गये प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेले के सफल संचालन हेतु सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों अपने दिये गये दायित्वों का निर्वहन इमानदारी के साथ करना सुनिश्चित करें। रात्रि के समय जलाये जाने वाली अलाव व्यवस्था का जायजा लेते हुए मेलाधिकारी ने अधि0अधि0नगरपालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि अलाव के लिए चिन्हित किये गये स्थानों पर समय से पूर्व पर्याप्त मात्रा में लकड़ी उपलब्ध करायें। उन्होंने मेलार्थियों की सुरक्षा के लिए नियुक्त किये गये सैक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से विजिट करना सुनिश्चित करें, जिससे मेले में आने वाले मेलार्थियों को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने मेले की व्यवस्थाओं जायजा लिया था, उन्होंने मेले के सफल संचालन हेतु नियुक्त किये गये सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था कि सभी अधिकारी/कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन इमानदारी से करेंगे। उन्होंने यह भी निर्देश दिये थे कि रात्रि के समय सम्बन्घित अधिकारी नियमित रूप से अपने-अपने क्षेत्रों में गस्त आदि करते हुए मेलार्थियों को दी जानी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं के सम्बन्ध में फीडबैक उपलब्ध करायेंगे। जिलाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि बाहर से आने वाले मेलाथ्र्ाी हमारे अतिथि के समान है जिन्हें मेले के दौरान किसी असुविधा का सामान न करना पड़े इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन को मुस्तैदी से अपने कार्य करें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मेला व्यवस्था आला दर्जे की होनी चाहिए, जिससे जनपद के इस ऐतिहासिक एवं पौराणिक मेले को विश्व स्तर पर भी पहचान दिलार्इ जा सके।
इस अवसर पर अधि0अधि0नगरपालिका/मेला सचिव राजदेव जायसी, जिला पूर्ति अधिकारी/जोनल मजिस्ट्रेट अरूण कुमार वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास/सैक्टर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

 

Advertisement