Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

उपायुक्त कर रहे युवाओं को मोटिवेट

रामनगर ( आखरीआंख समाचार ) कल सुबह यूथ फाउंडेशन पीरूमदारा, रामनगर में आर्मी भर्ती कैम्प में ट्रेनिंग लेने आये ढाई सौ प्रशिक्षणार्थियों को मोटिवेशनल स्पीच देने पहुँचे उत्तराखंड राज्यकर सेवा के अधिकारी रजनीश यशवस्थी जी (उपायुक्त) ने अपने प्रेणादायी संबोधन से कैडेट्स को जोश से भर दिया। हिंदी और ज्यादातर गढ़वाली में दिए अपने संबोधन के आरंभ में रजनीश जी ने अपना परिचय “म्यार नौ रजनीश राठी छ।” कहकर अपने गृहक्षेत्र राठ के गौरव के साथ दिया।

छात्रों के बीच अपनी साधारण आर्थिक स्थिति के बीच कठिनाईयों, चुनौतियों और मुसीबतों के बीच एक पीसीएस अधिकारी बनने तक के सफर को उन्होंने बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायी ढंग से रखा। उत्तराखंड के लिए कुछ कर गुजरने का जज़्बा उनके पूरे संबोधन के दौरान किसी झरने के अविरल प्रवाह की तरह प्रवाहित होता रहा।

आपने बिल्कुल ठेठ पहाड़ी अंदाज़ में बच्चों से बात की। उत्तराखंड का सैन्य इतिहास, गौरव और सैन्य सेवा का महत्व बताया। अपने संबोधन के समापन पर दो पहाड़ी गाने सुनाकर रजनीश भैजी ने कैडेट्स को जोश से भर दिया। यूथ फाउंडेशन के प्रयासों को एक महान कार्य बताते हुए आपने इसके प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। आशा है आपका प्रेरणाप्रद संबोधन इन कैडेट्स को अपने लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में अत्यधिक सहायक सिद्ध होगा।

Advertisement