Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 4, 2026

चमोली के धारकोट के कई मकानों में दरारें


चमोली ।  चमोली जिले के दशोली विकास खंड के धारकोट के सिमार तोक, धेरा तोक के अधिकांश आवासीय मकानों में दरारें आ रहीं हैं। धार कोट की ग्राम प्रधान सुलोचना तोपाल ने बुधवार को तहसील प्रशासन को ज्ञापन देकर प्रभावित आवासीय मकानों का निरीक्षण कर कार्रवाई और सहायता की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गजेंद्र तोपाल, कमल सिंह गुसाईं, जय सिंह गुसाईं, हरेन्द्र तोपाल, नरेंद्र तोपाल सहित गांव के प्रभावित परिवार शामिल रहे। उधर,चमोली जिले में बुधवार को 28 लिंक और ग्रामीण सड़कें बंद रहने से प्रभावित क्षेत्र के गांवों में जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों को घरेलू गैस, सब्जी, दवा और दैनिक जीवन की आवश्यक वस्तुओं को खरीदने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलकर बाजार आना-जाना पड़ रहा है। कुहेड़-सरतोली- मैठाणा सड़क 9 सितंबर से अवरुद्ध हो गया है‌। मेड़ ठेली के पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह रावत ने बताया सड़क बाधित होने से ग्रामीणों को बरसात में टूटे और ऊबड़ खाबड़ जंगल के रास्तों से बाजार आना पड़ रहा है‌ ।

Advertisement