Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 2, 2026

लोकसभा चुनाव का भुगतान नहीं मिला वाहन स्वामियों को


बागेश्वर । लोकसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित किए गए वाहनों का आज तक भुगतान नहीं हो पाया है। इस पर टैक्सी यूनियनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज लोगों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। जल्द भुगतान नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। रामघाट टैक्सी समिति व महासंघ टैक्सी यूनियन से जुड़े लोग गुरुवा को कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न कराने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। दूरस्थ्य से दूरस्थ्य क्षेत्र में जाकर चुनाव संपन्न करया, लेकिन आज तक उनके वाहनों का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह वाहनों का बीमा राशि जमा नहीं कर पा रहे हैं। फिटनैस, टैक्स तथा बैंक लोन की किस्त भी जमा नहीं हो पा रही है। उन्होंने जल्द भुगतान कराने की मांग की है। इसके अलावा भराड़ी टैक्सी स्टैंड में वाहनों की पार्किंग नहीं होने के कारण सड़कों पर वाहन खड़े होते हैं। इससे जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। वाहनों के चालान भी होते हैं। उन्होंने पार्किंग चौड़ीकरण की मांग की है। इस मौके पर रामघाट टैक्सी समिति के अध्यक्ष अरविंद खेतवाल, भजन गड़िया, हिमांशु कुंवर, राजेंद्र नेगी, गोविंद पुरी, रमेश गोस्वामी तथा मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

You may have missed

Advertisement