August 31, 2026

बैजनाथ पुलिस ने राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये, गरुड़ में चलाया जागरुकता अभियान

बागेश्वर गरुड । श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जागरुक करने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में आज दि-28/09/2024 को थानाध्यक्ष बैजनाथ श्री प्रताप सिंह नगरकोटी द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित “राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये,गरुड़ में जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सर्वप्रथम बाल अपराध, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षावृत्ति, साइबर सुरक्षा तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सुरक्षा हेतु गौरा शक्ति एप के साथ-साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं0- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत कानूनी जानकारी दी गयी।
साथ ही उपस्थित छात्राओं व स्कुली स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई साथ ही अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया। साथ ही यातायात के नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर नेक व्यक्ति बनने व वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
वर्तमान में चल रहे पुलिस सत्यापन अभियान के बारे में विस्तृत रुप से बताते हुए अपने आस पास रह रहे बाहरी व्यक्तियों को किरायेदार, घरेलू नौकर, ड्राइवर/किसी भी काम में रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराने हेतु बताया गया।
उक्त जागरुकता अभियान आगे भी जारी रहेगा।