Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

गरुड में फार्मासिस्ट ने बचाई नवजात बच्चे की जान


बागेश्वर गरुड । नई बस्ती पाटली निवासी नीमा देवी पत्नी राजेन्द्र राम की पत्नी गर्भवती थी। शाम होते ही नीमा देवी को दर्द शुरू हुआ परिजनों द्वारा 108को कॉल किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ से गांव की दूरी 13 किलोमीटर है। फिर भी 108 समय पर पहुंच गई। जैसे ही नीमा देवी को 108 में रखा गया तो नीमा देवी को तेज दर्द शुरू हो गया और बच्चे के दोनों पांव बहार की तरफ़ निकल गया। किसी को कोई समझ नहीं आ रहा था लेकिन 108 में कार्य कर रहे कर्मचारी ईएमटी फार्मसिस्ट हिमांशु रावल द्वारा अपनी सूझ बूझ और18 मिनट के संघर्ष के बाद सुरक्षित प्रसव कराया। जब बच्चा जन्मा वह पूरी तरह नीला पड़ चुका था। बच्चे का सीपीआर और बीस मिनट तक मसाज करने के बाद बच्चा रोया। जिसके बाद बच्चे और उसकी मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में लाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेन्टर बागेश्वर रेफर कर दिया गया।

Advertisement