Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार


देहरादून ।  केंद्रीय कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने शनिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार दे दिया है। इसके साथ ही नौकरशाही में नए मुख्य सचिव को लेकर चल रही चर्चाओं का पटाक्षेप भी हो गया है। रतूड़ी मार्च 2025 तक मुख्य सचिव बनीं रहेंगी। कार्मिक एवं पेंशन मंत्रालय के अनुसचिव भूपेंद्र पाल सिंह ने यह आदेश किए हैं। आदेश की यह प्रति राज्य सरकार को मिल गई है। 88 बैच की आईएएस रतूड़ी को इसी साल जनवरी में मुख्य सचिव की कमान मिली थे। अप्रैल माह में राज्य सरकार ने उन्हें छह माह का सेवा विस्तार दिया था। इसी माह 30 सितंबर को उनका रिटायरमेंट थे। राज्य सरकार की तरफ से आठ सितंबर को केंद्र को मुख्य सचिव रतूड़ी को छह माह का सेवा विस्तार देने के लिए आग्रह पत्र भेजा गया था। रिटायरमेंट से ऐन पहले केंद्र ने उनके सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी। मालूम हो कि आईएएस रतूड़ी उत्तराखंड की पहली महिला मुख्य सचिव बनने का भी गौरव मिला है। उनके पति अनिल रतूड़ी पुलिस महानिदेशक पद से रिटायर हुए थे।
नौकरशाही के मुखिया के रूप में राज्य में रतूड़ी के बाद अपर मुख्य सचिव आनंदबर्धन एक मात्र दावेदार थे। 92 बैच के आईएएस आनंदबर्धन का रिटायरमेंट जून, 2027 में है।

Advertisement