गरुड की द्योनाई घाटी की प्राकृतिक सुंदरता देख भावविभोर हुये पर्यटक
बागेश्वर गरुड । 20 सदस्यीय पर्यटकों का एक दल आज उत्तराखंड के दर्शनीय स्थलों का अवलोकन करते हुये गरुड के द्योनाई घाटी के बनतोली गाँव पहुँचा ।
पोखरी से क्षेत्र के घने जंगलों को निहारते हुए सभी का कहना था कि यहाँ के दिब्य दर्शन कर हम अपने आप को प्रकृति की गोद मे महसूस कर रहे है।
राजस्थान के महेश शर्मा व कर्नाटक के बाला साहेब पाटिल से जब आखरीआंख डिजिटल मीडिया उत्तराखंड के अपने अनुभव साझा करने को कहा तो उनका कहना था कि देवभूमि उत्तराखंड का यह भ्र मन अपने आप मे स्वर्ग की अनुभूति देता हैं। उसपर भी इस प्रकार की घाटियों में विचरण करते हुए यहाँ के रहन सहन , खान पान व रीति रिवाजों से रूबरू होना दिल को काफी आनन्दित करता हैं।
पर्यटकों के दल में आये डॉ दीपक जोशी ने बताया कि कल उन्होंने नैनीतल, कैंची और रानीखेत घूमने के बाद रात्रि विश्राम हेरिटेज होटल कौसानी में किया ।
आज वे बैजनाथ, कोट भ्रामरी मंदिर , अनासक्ति आश्रम और सुमित्रा नंदन पंत वीथिका और
कल बागेश्वर, चौकोरी और अन्य आसपास की जगहों को देखते हुए अल्मोड़ा, चितई और जागेश्वर धाम होते हुए वापसी करेंगे ।
पर्यटकों की इस टीम में डॉ दीपक जोशी सहित महेश शर्मा सीकर राजस्थान ,बाला साहिब पाटिल बेलगाम कर्नाटक ,सी एस राठौर अजमेर ,बिशन सिंह साहब राठौर अजमेर , एमडी सिंह दिल्ली ,S k त्यागी मेरठ ,वीरेंद्र सिंह हरियाणा
रविंदर कुमार गुड़गांव , कमांडर दिगंबर बिष्ट जी अध्यक्ष पूर्व नौसनिक कल्याण समिति हलद्वानी,
सुधा जोशी ,यशोदा बिष्ट ,तारा शर्मा , कमोट राठौर ,रेणु सिंह , सुरेखा पाटिल ,मदन राठौड़ , सरला राठी , किरण सिंह आदि शामिल रहे ।
