Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

सिडकुल थाना क्षेत्र से दो महिलाओं समेत एक व्यक्ति लापता


हरिद्वार । सिडकुल थाना क्षेत्र से दो महिला और एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तीनों की खोजबीन शुरू कर दी है। मूलरूप से बिजनौर और हाल निवास रोशनाबाद की एक महिला ने शिकायत देकर बताया कि बीते आठ आगस्त को उसकी 22 वर्षीय पुत्री घर से कहीं चली गई थी, जिसका आज तक कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं, शाहजहांपुर हाल पता कालागेट रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि बीते 31 अगस्त को उसकी पत्नी घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। शिवधनी निवासी अशरफाबाद (डटियां) थाना लेवाना अकबरपुर जिला आम्बेडकर नगर यूपी ने शिकायत दी कि उसका छोटा भाई रविन्द्र कुमार रोशनाबाद शनि मंदिर के पास किराये के मकान में एक साल से रहा था। यहां से कुछ समय पहले वह बिना बताए कहीं चला गया, उसकी खोजबीन की गई। मगर कुछ पता नहीं चला। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

Advertisement