Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

अनियंत्रित कार गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल


काशीपुर । तेज गति से जा रही एक कार मंगलवार देर रात अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। इसमें कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। केलाखेड़ा पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार यूपी के स्वार कोतवाली के आर्सल पार्सल क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह तथा 25 वर्षीय गुरवंत सिंह रंधावा उर्फ गोपी पुत्र जसवीर सिंह रंधावा निवासी गांव नूरपुर स्वार मंगलवार देर रात करीब 1 बजे स्कॉर्पियो गाड़ी से रुद्रपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और सड़क किनारे गहरे गड्ढे में गिर गई। हादसे की सूचना पर केलाखेड़ा एसओ अशोक कुमार टीम के साथ पहुंचे और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने 27 वर्षीय कुलदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि गुरवंत को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर भेज दिया। हादसे की सूचना के बाद रोते बिलखते परिजनों और लोगों की भीड़ लग गई। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement