Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

बेरीनाग में पशु चिकित्सक नहीं होने से पशुपालक परेशान


पिथौरागढ़ । राजकीय पशु चिकित्सालय में एक अप्रैल से पशु चिकित्सक नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस अस्पताल में 30 किमी दूर गंगोलीहाट पशु अस्पताल के के चिकित्सक को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके बावजूद नियमित चिकित्सक के नहीं बैठने से पशुपालकों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। बेरीनाग नगर सहित 84 ग्राम सभाओं के पशुपालक इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। अस्पताल एक फार्मासिस्ट के भरोसे चल रहा है। समाज सेवी पुष्कर लाल ने शीघ्र चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की है।

Advertisement