Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

शहीद दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में अमर बलिदान को नमन, दो मिनट का मौन रखकर दी गई श्रद्धांजलि


बागेश्वर। शहीद दिवस के पावन अवसर पर भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले अमर शहीदों की गौरवमयी स्मृति में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में गरिमामय श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, अपर जिलाधिकारी एन. एस. नबियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा आमजन उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में शहीदों के अद्वितीय त्याग, निस्वार्थ बलिदान और अटूट देशप्रेम को स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।
शहीद दिवस का यह अवसर देशवासियों को उस ऐतिहासिक संघर्ष की याद दिलाता है, जिसके परिणामस्वरूप भारत ने स्वतंत्रता का अमूल्य वरदान प्राप्त किया। अमर शहीदों के बलिदान की बदौलत ही आज देश स्वतंत्र, सशक्त और लोकतांत्रिक मूल्यों के पथ पर निरंतर अग्रसर है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना ही शहीदों के प्रति सच्ची और स्थायी श्रद्धांजलि है।

Advertisement