Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

बागेश्वर में करंट लगने से युवक की मौत

बागेश्वर। युवक की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 39 वर्षीय संजय कपकोटी पुत्र प्रेम सिंह कपकोटी निवासी पालीडुंगरा, कपकोट घर में इनवर्टर ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें करंट लग गया। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी कपकोट लाए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक इन्वर्टर ठीक कर रहा था, इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

Advertisement