Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

डीएम सविन बंसल कार चलाकर पहुंचे ऋषिकेश सरकारी अस्पताल, लाइन में लग पर्चा बनाकर निरीक्षण के बाद सख्त ऐक्शन


देहरादून ।  डीएम सविन बंसल शुक्रवार सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां मरीजों के साथ लाइन पर लगकर पर्चा बनाया। इसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम को अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां निराश्रित वार्ड में मरीज जमीन पर लेटे हुए दिखने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। अस्पताल स्टॉफ को तलब किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनके बारे में भी डीएम ने रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अस्पताल का उपस्थिति रजिस्ट्रर भी कब्जे में ले लिया है। डीएम के अस्पताल पहुंचने के करीब आधा घंटे बाद यहां स्टॉफ और चिकित्सकों को डीएम के पहुंचने की भनक लगी। डीएम ऑपरेशन थियेटर गए तो यह खाली पड़ा था। यहां कोई नहीं था। डीएम ने खाली होने की वजह पूछी तो कोई जवाब नहीं दे पाया। जिलाधिकारी ने अस्पताल से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तहसील दिवस में तलब किया है। इसके बाद डीएम सविन बसंल एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।

Advertisement