Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

सिमली में बेस अस्पताल खोलने की मांग को लेकर राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ी सैंण विस कूच


चमोली ।  सिमली में बेस अस्पताल खोलने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर विधान सभा भराड़ी सैंण कूच का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी सिमली बेस अस्पताल संघर्ष समिति अध्यक्ष देवेन्द्र नेगी और संरक्षक महेश डिमरी ने दी। बताया कि महिला बेस चिकित्सालय खुलने के बाद भी यहां मात्र ओपीडी संचालित हो रही है जिससे इसका लाभ जरूरतमंदों को नहीं मिल पा रहा है। साथ ही अब बेस अस्पताल बनाने के लिए गैरसैंण, आदिबदरी, कर्णप्रयाग और नारायण बगड़ तहसील की जनता चार माह से अधिक समय से आंदोलन कर रही है। लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। बताया कि इससे पूर्व 21 अगस्त को बेस अस्पताल संघर्ष समिति के बेनर तले कर्णप्रयाग में भी सफल रैली का आयोजन किया गया था। अब पुन: आंदोलन को सफल बनाने के लिए निकटवर्ती गांवों में जनजागरण अभियान जारी है। कहा कि सिमली में बेस अस्पताल की स्थापना तक जनता का आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement