Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 20, 2026

किसान फेडरेशन की हर सम्भव मदद को तैयार : मुख्य विकास अधिकारी राकेश तिवारी

बागेश्वर । आज विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री राकेश तिवारी ने जिले के एफपीओ से जुड़े किसानों व उसके पदाधिकारियो के साथ एक बैठक कर किसान फेडरेशन के बारे में जानकारी हासिल की ।

गोमती फेडरेशन गरुड के अध्यक्ष अर्जुन राणा ने सीडीओ व जिला मुख्य कृषि अधिकारी श्री राजेन्द्र उप्रेती से आग्रह किया कि उनके फेडरेशन को जैम, जूस, अचार व मुरब्बा बनाने हेतू यदि विभाग मशीन उपलब्ध कराए तो इससे न केवल फेडरेशन की आय में बृद्धि होगी वरन इससे स्थानीय फलों को भी एक बेहतर कीमत मिल सकेगी और स्थानीय किसानों को रोजगार भी मुहैया हो सकेगा।

बैजनाथ फेडरेशन के कुँवर ने कहा कि वे गरुड में एक मृदा परीक्षण लैब की स्थापना करना चाहते है।

बैठक में सभी फेडरेशन ने कृषि हेतू दवा बिक्री के लाइसेंस विभाग द्वारा बनॉए जाने की माँग की जिसपर श्री उप्रेती जी द्वारा उन्हें भरपूर सहयोग दिए जाने का आश्वासन दिया गया।

मुख्य विकास अधिकारी श्री तिवारी ने फेडरेशन में आ रही तकलीफ व उनके समाधान अपने स्तर से कराए जाने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में दर्शन सिंह गढ़िया, संदीप सिंह, मनवर सिंह समेत रीप व अन्य विभागों के अधिकारी शामिल रहे।

Advertisement