Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

हरिद्वार जेल ब्रेक कांड-फरार शूटर पंकज का तहेरा भाई, उसका दोस्त गिरफ्तार

हरिद्वार ।  दशहरा से एक दिन पहले हरिद्वार जेल कैंपस में सीढ़ी लगाकर कुख्यात प्रवीण वाल्मीकि गैंग का आजीवन कारावास की सजा काट रहा शूटर पंकज और विचाराधीन कैदी रामकुमार दीवार फांदकर फरार हो गए थे। तीसरा आरोपी छोटू सीढ़ी के गिर जाने पर फरार नहीं पाया था। रुड़की के चर्चित सफाई नायक बसंत चौधरी हत्याकांड में शूटर को पिछले साल उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। जबकि दूसरा आरोपी रामकुमार फिरौती वसूलने के आरोप में जेल में बंद था। एसआईटी ने पिछले दिनों शूटर पंकज के मौसेरे भाई को उनकी मदद के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसके बाद नितिन कुमार पुत्र चंद्रकिरण और बॉबी पुत्र सुखपाल निवासीगण इस्माइलपुर, लक्सर का नाम मदद देने में सामने आया। बॉबी शूटर के ताऊ का पुत्र है।

Advertisement