Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 28, 2026

सीएम से की वन्य जीवों से खेती बचाने को आयोग बनाने की मांग


पिथौरागढ़ ।  मुनस्यारी के जिंप सदस्य जगत मर्तोलिया ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए सीएम से देहरादून में मुलाकात की। उन्होंने वन्य जीवों से खेती को बचाने के लिए आयोग बनाकर पहल करने की मांग की। इसके साथ ही राजकीय बालिका आश्रम गोठी का उच्चीकरण, बलुवाकोट महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने की मांग की। मर्तोलिया ने बताया सीएम ने उनकी समस्याओं के सामाधान का आश्वासन दिया है। मुनस्यारी सीएचसी के मामले को भी सीएम के सामने रखा था, जिस पर सीएम ने स्वास्थ्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बलुवाकोट महाविद्यालय को पीजी का दर्जा देने की भी मांग की गई है। मर्तोलिया ने कहा उन्होंने सीएम से मुनस्यारी महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने के साथ ही नए विषय खोलने की भी मांग की है। धारचूला और मुनस्यारी विकासखंड के प्राथमिक, माध्यमिक और इंटर कॉलेजों में रिक्त पदों में शिक्षकों के तैनाती की मांग भी सीएम के सामने रखी गई हैं।

Advertisement