बागेश्वर में ट्रक खाई में गिरा, चालक घायल
बागेश्वर । रीमा धरमघर रोड पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन चालक को स्थानीय लोगों ने खाई से निकाला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत में सुधार हो रहा है। शनिवार सुबह माल वाहक वाहन छाती खेत के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 44 वर्षीय चालक राजेंद्र सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी बानरी, मंडलसेरा घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने ट्रक से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस बुलाकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. नसीम ने बताया कि चालक के सीने और पैर में चोटें हैं।
