March 12, 2026

समझ समझ तू राजकुमारी… रावण के शानदार अभिनय के साथ कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार में लीला जारी


बागेश्वर गरुड । कत्यूर रामलीला कमेटी टीट बाजार द्वारा आयोजित सातवीं शाम की रामलीला में सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया।

सातवें दिन की लीला में शबरी आश्रम, हनुमान राम मिलन, सुग्रीव राम मैत्री, बाली वध, रावण का सीता को धमकाना, हनुमान द्वारा अक्षयकुमार वध और लंका दहन के दृश्यों का मंचन किया गया।
शबरी की भूमिका नीमा वर्मा, राम की भूमिका राहुल, लक्ष्मण की योगेश, सीता की शिवम, सुग्रीव की अंकित बिष्ट, बाली की चंदन नेगी , तारा की देवेश नेगी, रावण की नीरज पंत, अक्षयकुमार की विशाल और हनुमान की भूमिका विनय लोहनी ने निभाई।
रामलीला मंचन के दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, अध्यक्ष भुवन पाठक, प्रवक्ता नंदन अल्मिया, निदेशक नीरज पंत, व्यवस्थापक संजय फर्सवाण, मंच प्रभारी दिनेश बिष्ट, संगीत प्रभारी अशोक रावत, कोषाध्यक्ष पुष्कर रावत,दलीप भाकुनी, दिग्विजय, चंदन नेगी, कैलाश जोशी आदि ने सहयोग दिया।
विधायक निधि से मिलेगा दो लाख

रामलीला मंचन के दौरान आए दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि कत्यूर रामलीला के कलाकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कत्यूर रामलीला कमेटी को विधायक निधि से दो लाख रुपए देने की घोषणा की।