March 8, 2026

बैजनाथ वन विभाग की टीम ने किया विभिन्न गांवों में संवाद


बागेश्वर गरुड । । उपप्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में बैजनाथ रेंज व गड़खेत रेंज की संयुक्त टीम ने विभिन्न गांवों में जाकर संवाद कार्यक्रम किया। ग्रामीणों को मानव वन्य जीव संघर्ष न्यूनीकारण के लिए जागरूक किया। टीम ने ग्रामसभा मेला डुंगरी, डंगोली, छटिया, स्याल्टीट क्षेत्रों में गश्त की। ग्रामीणों से संवाद कर गुलदार व वन्य जीवों से सुरक्षा की जानकारी दी। अपने घर के आसपास उगी झाड़ी को काटने तथा सुबह शाम अकेले घर के बाहर नहीं आने की हिदायत दी। टीम में रेंज अधिकारी बैजनाथ, गड़खेत सुरेन्द्र सिंह नेगी, मंगल नाथ, वन दरोगा, तारा फर्स्वाण, देवेंद्र सिंह कैड़ा व अन्य वन दरोगा, वन रक्षक उपस्थित रहे।