Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर के 4 कुमाऊँ के सूबेदार को सेना की टुकड़ी ने दी सरयू पर अंतिम विदाई

बागेश्वर : जम्मू कश्मीर में तैनात बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के सखोला गांव निवासी 49 वर्षीय सुबेदार जगदीश सिंह नगरकोटी का ड्यूटी के दौरान अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। उन्हें सेना के आरआर अस्पताल दिल्ली में भर्ती किया गया लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार की देर शाम सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। आज सरयू और गोमती के संगम घाट पर सैन्य सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। रानीखेत से आई सेना की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। बागेश्वर जिले के कांडा तहसील के सखोला गांव निवासी जगदीश सिंह नगरकोटी फोर कुमाउं नौसेरा जम्मू कश्मीर में तैनात थे। विगत दिनों ड्यूटी के दौरान उनकी अचानक तबियत बिगड़ गई। सेना ने उन्हें दिलली में सेना के दिल्ली आरआर अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। देर शाम सेना के वाहन से उनका पार्थिव शरीर उनके गांव पहुंचा। परिजनों की अश्रुपूरित विदाई के बाद आज शव यात्रा शुरू हुई। जिला मुख्यालय स्थित सरयू तथा गोमती संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। रानीखेत से आई सेना की टुकुड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। अधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाया। इसके बाद दोनों बेटों ने चिता को मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे पत्नी विमला पुत्र अभिषेक तथा अखिलेश को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। इस दौरान दर्जाराज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, इंद्र सिंह फर्स्वाण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी,वीरेंद्र नगरकोटी,पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष भूपेश दफौटी,सचिव रमेश भंडारी, तहसीलदार दलीप सिंह, आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement