Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

अल्मोड़े में पर्यटकों ने उठाया बर्फबारी का लुत्फ़

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) , बीते रात से हो रही बारिश के बाद से जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फवारी और ओलावृष्टि हो रही है। यहां पहाड़ों की ऊंची चोटियां बर्फ से लदकद हो चुकी हैं और जबरदस्त सर्द हवाएं चल रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वृद्ध जागेश्वर में लगभग डेढ़ फीट बर्फ गिर चुकी है। जागेश्वर धाम व उसके ऊंचाई वाले स्थान वृद्ध जागेश्वर (झंटी टॉप) में आज सुबह से हुई बर्फबारी लगभग पांच इंच तक बर्फ की चादर बिछी गयी है। वहीं, ज्योर्तिलिंग जागेश्वर के आसपास तापमान में भारी गिरावट आ गयी हैं, गत रात्रि से धाम का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है आज इस मौसम की बर्फबारी का पयॅटकां को भी काफी इंतजार था, बर्फबारी से जहां एक तरफ तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है कई जगह विद्युत आपूतिॅ भी ठप है आज दिन भर मौसम खराब रहने व भारी बफॅबारी होने की संभावना है। उधर, धौलछीना के ऊंचाई वाले इलाकों विमलकोट, जोलाबाज, बिनसर आदि क्षेत्रों में मौसम का दूसरा हिमपात हुआ है। छौलछीना में रात भर से हो रही झमाझम बारिश से ठंड में इजाफा हुआ है। विकासखंड भैसियाछाना में रात भर से बिजली गुल है। जिस कारण लोगों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विमलकोट मंदिर, आनंदमई आश्रम, चौबटिया, दूनागिरि, भटकोट, पांडुखोली, शीतलाखेत में बर्फ गिर चुकी है। पनुवानौला, आरतोला, धौनी, मिरतोला, शौकियाथल, चमुआ, नैनी, गुरड़ाबांज, दोड़म, चलनीछीना में भी बर्फवारी के समाचार हैं।

Advertisement