May 26, 2026

गरुड में आतिबाजी की बिक्री हेतु लाइसेंस के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन

बागेश्वर गरुड । आगामी दीपावली पर्व पर तहसील गरूड के अंतर्गत हल्की आतिबाजी की बिक्री हेतु लाइसेंस के लिए व्यापारी 25 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

परगना मजिस्ट्रेट गरूड जीतेंद्र वर्मा ने बताया कि दीपावली पर्व के अवसर पर तहसील गरूड अंतर्गत हल्की आतिशबाजी की बिक्री हेतु जो व्यक्ति/व्यापारी लाइसेंस प्राप्त करना चाहते है वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन भरकर समस्त औपचारिकताओं को पूर्ण कर अपना आवेदन उपजिलाधिकारी कार्यालय गरूड़ में 25 अक्टूबर तक प्रस्तुत कर सकते है। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे। इसके अतिरिक्त दीपावली पर्व पर हल्की आतिशबाजी की बिक्री प्रशासन द्वारा चयनित व निर्धारित सुरक्षित स्थान में नियमानुसार की जा सकेगी।