Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

जिला महिला अस्पताल के जनऔषधि में मिली खामियां


हरिद्वार ।  डीएम कर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने जिला महिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान जन औषधि केंद्र में काफी अनियमितताएं मिली। उन्होंने भविष्य में अनियमितताएं मिलने पर संचालक का लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी। जिला महिला अस्पताल में संचालित जन औषधि केंद्र में अनियमितताओं की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम ने ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती को मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने जिला महिला अस्पताल के जन औषधि केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

Advertisement