March 7, 2026

बागेश्वर पुलिस ने बिना लाइसेंस दुकान में शराब पिलाने पर किया गिरफ्तार

बागेश्वर । पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर श्री चन्द्रशेखर घोडके द्वारा बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने/ बिना लाईसेन्स शराब पिलाने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान“ के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के पर्यवेक्षण में आज दिनॉक- 22/10/2024 को थाना झिरौली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व होटल ढाबा चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुरेश सिंह पुत्र स्व मदन सिंह निवासी ग्राम- सिया , पोस्ट- बौड़ी, थाना- झिरौली, जिला-बागेश्वर, उम्र 56 वर्ष को अपनी दुकान ग्राम रैखोली में बिना लाईसेन्स शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 1 अधभरी बोतल MC Mowell’s No 1 XXX RUM, 03 गिलास स्टील गिलास, 01 स्टील कार जग बरामद हुआ । जिसके आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना झिरौली में मु0FIR No- 10/2024 धारा 60/21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।