Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

राहुल गांधी प्रजापति कॉलोनी में कुम्हारों से मुलाकात करने पहुंचे


दीये बनाए और समस्याएं सुनी
नईदिल्ली । लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अचानक दिल्ली के द्वारका में उत्तम नगर स्थित प्रजापति कॉलोनी पहुंच गए। यहां उन्होंने कुम्हारों से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने लोगों के साथ मिलकर दीये बनाना सीखा और उनकी समस्याएं सुनी। राहुल गांधी 1 घंटे से अधिक समय तक यहां रहे।यहां दिवाली के मौके पर कुम्हारों का काम तेजी से चल रहा है, वे मिट्टी के दीपक, मूर्तियां और अन्य सामान बना रहे हैं।
राहुल गांधी का आम लोगों से मिलने का सिलसिला जारी है। पिछले दिनों उन्होंने महाराष्ट्र में पूर्व दलित अधिकारी शाहू पटोले से मुलाकात की थी और उनके घर पर खाना खाया था।इससे पहले हरियाणा के चुनाव के समय राहुल विदेश जाने वाले युवकों के परिवारों से मिले थे। राहुल दिल्ली में लोको पायलट और कुलियों से भी मिल चुके हैं।उन्होंने कुछ दिन पहले रायबरेली के मिथुन नाई को सैलून का सामान भेजा था।

Advertisement