Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 19, 2026

5.77 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार


अल्मोड़ा । जनपद की एसओजी व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने साढ़े पांच लाख से अधिक कीमत की 19.25 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। दरअसल एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा जनपद की पुलिस टीमों को नशे के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा जगदीश चन्द्र देउपा व एसओजी प्रभारी भुवन जोशी के नेतृत्व में कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सोमवार रात्रि में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बीआरओ कैन्टीन अल्मोड़ा के पास अवधेश कुमार टम्टा (24 वर्ष) पुत्र राजेश कुमार निवासी टम्टा मोहल्ला थाना व जिला अल्मोड़ा के कब्जे से 19.25 ग्राम स्मैक बरामद होने पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है तथा पूर्व में 05 मुक़दमे चल रहे हैं। बरामद स्मैक की कीमत करीब 5.77 लाख रुपये आंकी गई है। यहाँ गिरफ़्तारी पुलिस टीम में एसआई सन्तोष तिवारी, कांस्टेबल मो. यामीन, राजेश भट्ट, विरेन्द्र सिंह बिष्ट शामिल रहे।

Advertisement