Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 27, 2026

रिश्तेदारों पर मकान कब्जाने का आरोप,मुख्यमंत्री व डीएम से लगाई गुहार

बागेश्वर । जिले के ग्राम गुनाकोट ,तिवारी गाँव निवासी दिनेश तिवारी ने अपने सगे रिश्तेदारों पर अपना पैतृक मकान कब्जाने का आरोप लगाया हैं।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड देहरादून और जिलाधिकारी बागेश्वर को प्रेषित अपने एक पत्र में उन्होंने कहा हैं कि वर्तमान समय मे वे विगत कुछ वर्षों से सपरिवार दिल्ली में रहते है।
उन्होंने बताया कि कुछ माह पूर्व जब उन्होंने अपने गाँव के मकान के मरम्मत करने हेतू एक मिस्त्री व कुछ मजदूरों को वहाँ पर भेजा तो उनके रिश्तेदार तारा दत्त तिवारी व उनकी पत्नी द्वारा उनके भेजे गए मजदूरों को कार्य नही करने दिया गया और उन्हें वापस भे दिया गया।
दिनेश तिवारी ने अपने पत्र में कहा हैं कि उपरोक्त द्वारा उनके मकान के कमरों में कब्जा कर लिया गया हैं।
इस संदर्भ में उन्होंने शासन प्रशासन से अतिशीघ्र आरोपी के कब्जे से तुरंत अपना मकान खाली करवाने की गुहार लगाई हैं।

Advertisement