Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 3, 2026

जिलाधिकारी ने किया वृक्ष प्रेमी मलड़ा के देवकी लघु वाटिका का भ्रमण

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने रविवार को मंडल सेरा का दौरा किया। वृक्ष प्रेमी से विख्यात किशन सिंह मलड़ा द्वारा विभिन्न प्रजातियों से तैयार की गई देवकी लघु वाटिका का अवलोकन किया। डीएम ने वाटिका में उगाए जा रहें विभिन्न प्रकार की औषधीय एवं गुणकारी पौधों एवं पेड़ों के बारे में जानकारी लेते हुए उनके इस अभिनव प्रयासों की सराहना की। डीएम ने कहा कि वाटिका में अनेक गुणकारी व औषधीय पौध देखने को मिले। इससे अन्य को भी प्रेरणा लेकर औषधीय एवं प्राकृतिक वनस्पतियों के सरंक्षण करने और स्वरोजगार के क्षेत्र में भी आगे आने का आवह्न किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैश्विक बाजार में इस प्रकार के औषधीय पौधों की महत्त्ता बढ़ेगी। किसान मेडिसिन एवं एरोमैटिक प्लांट के क्षेत्र में भी काम करें। इससे सीधे किसानों को लाभ मिलेगा और आर्थिकी मजबूत होगी।

इस दौरान एसडीएम मोनिका सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Advertisement