बागेश्वर पुलिस ने किया चरस तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर ।श्री चंद्र शेखर घोडके(IPS) पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री अंकित कण्डारी के पर्यवेक्षण में दिनांक-12.11.2024 को थाना कपकोट क्षेत्रान्तर्गत SOG प्रभारी श्री सलाउद्दीन खान के नेतृत्व में SOG/ANTF पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थों की चैकिंग के दौरान फुलवारी पोस्ट ऑफिस के पास, कपकोट रोड पर संदिग्ध देखे जाने पर जगत सिंह दानू पुत्र केदार सिंह दानू निवासी सापुली कर्मी , थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 27 वर्ष को चैक किया गया तो उसके कब्जे से 520 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। मौके से अवैध चरस के साथ अभियुक्त को मय चरस के गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्व थाना कपकोट में मु0 FIR N0-34/2024 अन्तर्गत धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया ।
नशा/नशा तस्करों के विरुद्व जनपद पुलिस का चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
