Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 18, 2026

समय पर खाद व बीज न मिलने पर रोष


कोटद्वार ।   महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के काश्तकारों को समय पर खाद और बीज न मिलने पर रोष व्यक्त किया है। कहा कि खाद और बीजों के समय पर न मिलने पर काश्तकारों की फसल प्रभावित हो रही है। इस संबंध में सोमवार को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार भाबर और सनेह की जनता अभी भी खेती किसानी कर अपना गुजारा करती है। किसानों को उन्नत बीज और खाद उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में केंद्रों की व्यवस्था की गई है। लेकिन इन केंद्रो पर समय से खाद व बीज की आपूर्ति नहीं की जा रही है। इस कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में उपजिलाधिकारी से इस संबंध में सकारात्मक कार्रवाई करने की अपील की गई है। ज्ञापन सौंपने वालों में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, प्रवीन रावत, मनीष चातुरी, हिमांशु बहुखंडी, अंकित थपलियाल और पारस नेगी आदि थे।

Advertisement