Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 25, 2026

डीएम के औचक निरीक्षण में 5 डॉक्टर नदारद, शो कॉज नोटिस जारी

बागेश्वर । जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पांच डॉक्टर अपने कार्यस्थल से नदारद मिले। जिलाधिकारी ने सभी को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। चिकित्सालय परिसर,वार्डों एवं कक्षों में गन्देगी देखने को मिली। जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में सुधार लाने की सख्त हिदायत दी व मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं उपलब्ध कराने के कड़े निर्देश दिए।
बुधवार सुबह जैसे ही जिलाधिकारी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कांडा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां तैनात चिकित्सकों एवं अन्य स्टॉफ में हडकंप मच गया। जिलाधिकारी ने अस्पताल में अलग-अलग वार्डो में जाकर वार्डो का गहनता से निरीक्षण किया। उपस्थिति पंजिका के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को पांच डॉक्टर अस्पताल से नदारद मिले। डीएम ने चिकित्साधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए पांचों डॉक्टरों को शो-कॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर व विभिन्न वार्डो में गन्देगी मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए साफ-सफाई का उचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए। साथ जनरल वार्ड में बैडो के ऊपर गंदी चादरें बिछाई पायी गई। जिलाधिकारी ने बैडशीट को तुरंत बदलने के निर्देश दिए। तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने स्वास्थ केंद्र में आए मरीजों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना। तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी बताया। वार्ता के दौरान मरीज हंसी धपोला ने जिलाधिकारी से आयुष्मान कार्ड नही बनने की शिकायत की। जिस पर जिलाधिकारी ने चिकित्साधिकारी को आज शाम तक आयुष्मान कार्ड बनाकर मरीज को इसका लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवाओं में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में मरीजों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिलाधिकारी के स्वास्थ केंद्र में पहुंचते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में खलबली मची रही। जहां उन्होंने महिला वार्ड,एक्स-रे कक्ष,शौचालय,दवा वितरण कक्ष,दवा स्टोर कक्ष सहित अन्य कक्षों का बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्साधिकारी को सभी व्यवस्थाओं का दूरूस्त रखने के निर्देश दिए। स्वास्थ केंद्र में फीडबैक बॉक्स को उचित स्थान पर न रखे जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे सभी के दिखने व पहुंच स्थान पर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश संबंधित चिकित्सकों को दिए। 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम मोनिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

You may have missed

Advertisement