Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 1, 2026

लगातार हो रही चोरियों को लेकर बाजार चौकी में किया प्रदर्शन  


रुद्रपुर ।  सुभाष कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को बाजार चौकी में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में लगातार लोगों के घर में चोरियां होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर एसएसपी कार्यालय में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। बुधवार को सुभाष कॉलोनी के लोग बाजार चौकी में एकत्र हुए। इसके बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि क्षेत्र में नशे के अवैध धंधे ने पैर पसार लिए हैं। आरोप है कि इसके चलते कई युवक उनके क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। एक माह में पांच घरों में चोरी हो चुकी है। चोरों ने उनके घर से मोबाइल, जेवरात और नकदी चोरी की है। आरोप है कि पीड़ितों ने कई बार बाजार चौकी में आकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया और दो आरोपियों को पकड़ कर पुलिस को सौंप भी किया। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने पुलिस से चोरी हुआ सामान वापस दिलाने और आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के नगर उपाध्यक्ष अजय पाल, मदन पाल, प्रेम पांडे, रवि, रावेत्री, हर देवी, अनु, उर्मिला, वीरूपाल, नानू मौर्य और आदि मौजूद रहे।

Advertisement