Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 5, 2026

पंजाब में अब सफर होगा आसान, बनने जा रहा नया 110 किलोमीटर लंबा हाईवे


चण्‍डीगढ़ ।  पंजाब के लोगों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब सड़क पर सफर आसान होगा। एनएचएआई  पंजाब के लिए एक नया प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। इस प्रोजेक्ट से बठिंडा से चंडीगढ़ तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। पिछले काफी समय से ये प्रोजेक्ट रुका हुआ था। बता दें कि इससे बठिंडा से चंडीगढ़ की दूरी 50 किलोमीटर कम हो जाएगी। इस सड़क के बनने से बठिंडा, मुक्तसर, अबोहर के अलावा राजस्थान से बठिंडा के रास्ते चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
आपको बता दें कि पहले लोगों को चंडीगढ़ जाने के लिए बठिंगा से बरनाला, संगरुर, पटियाला के जरिए जाना पड़ता था। इस प्रोजेक्ट के बाद अब लोगों को बरनाला से चंडीगढ़ तक लिंक रोड मिल जाएगी और उन्हें संगरूर और पटियाला जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके साथ ही बरनाला से मोहाली आई.टी. सिटी तक एक अलग सड़क बनाई जाएगी।
इस समय सरहिंद-मोहाली रोड का निर्माण चल रहा है और आने वाले समय में सरहिंद से बरनाला की सड़क का निर्माण भी शुरू हो जाएगा। यह सड़क बठिंडा से लुधियाना तक बन रही छह लेन सड़क से भी जुड़ेगी। एनएचएआई द्वारा तैयार प्रोजेक्ट के अनुसार यह भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत एक ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जो चंडीगढ़ को बरनाला से मलेरकोटला, खन्ना बाईपास, सरहिंद और मोहाली के जरिए जोड़ेगा। इसकी दूरी 110 किमी होगी। इसके साथ ही ये सड़क लुधियाना से अजमेर तक बन रहे आर्थिक गलियारे से भी जुड़ेगी।

Advertisement