Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 6, 2026

शंभू बॉर्डर पर किसान ने निगला जहर, केंद्र के बातचीत न करने से था नाराज; एक पहले ही कर चुका है खुदकुशी


चंडीगढ़ । शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में एक किसान ने सल्फास निगल लिया। किसान की पहचान रेशम सिंह (55) जिला तरनतारन पहूविंड के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। अंतिम समाचार मिलने तक किसान की हालत गंभीर बनी हुई है। किसान रेशम सिंह को पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बॉर्डर पर मौजूद साथी किसानों ने बताया कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास निगला। जैसे ही इस बारे में किसानों को पता चला तो उन्हें तुरंत मौके पर प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए। बता दें इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगल लिया था। वह उस दिन दिल्ली कूच न करने देने से नाराज हुआ था। करीब 4 दिन बाद उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।
वहीं दूसरी तरफ खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक है। आज उनके अनशन का 45वां दिन है। डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर (क्चक्क) लगातार गिर रहा है। ऐसे में अब वह किसी से मुलाकात नहीं करेंगे।

Advertisement