लोकतंत्र की लड़ाई को सड़कों पर उतरी कांग्रेस, जीवनगढ़ से हरबर्टपुर तक निकली रैली
विकासनगर । लोकतंत्र बचाने, मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की मजबूती के मुद्दे पर कांग्रेस गुरुवार को सड़कों पर उतर आई। कांग्रेस की ओर से जीवनगढ़ से हरबर्टपुर तक ‘लोकतंत्र बचाने को आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में चकराता विधायक प्रीतम सिंह, पूर्व मंत्री नवप्रभात और पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी समेत कांग्रेस तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के अधिकारों की रक्षा को लेकर आवाज बुलंद कर प्रदर्शन किया। जीवनगढ़ से शुरू हुए आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे लेकर शामिल हुए। मार्च विकासनगर बाजार से गुजरा तो जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा को लेकर नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र केवल पांच साल में होने वाला चुनाव नहीं, बल्कि जनता की निरंतर भागीदारी और सवाल पूछने के अधिकार का नाम है। इस दौरान कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को भी निशाने पर लिया। नेताओं ने कहा कि आम जनता से जुड़े मुद्दों को दबाने के बजाय सरकार को उनका जवाब देना चाहिए। विकासनगर क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं, सड़कों और निर्माण कार्यों से लोगों को हो रही परेशानी को भी उठाया गया। हरबर्टपुर पहुंचने पर मार्च का समापन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करने का आह्वान किया।
मार्च में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ता
मार्च में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू, जिला महासचिव राजीव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश सचिव शम्मी प्रकाश, विपुल जैन, बलजीत सिंह, फतेह आलिम, इशिता सेढ़ा, अभिनव ठाकुर, विकास शर्मा, आशीष पुंडीर, मोहित बिष्ट, फुरकान अहमद, कुंवर पाल, सुहेल पाशा, अशोक सिंह, बबीता चौहान, प्रवीण रावत, धीरेंद्र तड़ियाल, डॉ. सुभाष चंबेल, राजेश पासी, फरमान आदि शामिल रहे।
