Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 22, 2026

40 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी रिपब्लिकन पार्टी


रुड़की ।  रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की 70 में से 35 से 40 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। पार्टी ने चुनावी रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। रविवार को वोट क्लब के समीप स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सेठपाल अठावले ने बताया कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। इसके लिए प्रदेश की करीब 40 विधानसभा सीटों को चिह्नित किया गया है। विभिन्न सीटों से चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों ने आवेदन किए हैं। इन आवेदनों की सूची पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले को भेज दी गई है। प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय होने के बाद उनकी घोषणा की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव मोनू रावत सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement