Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 9, 2026

बाल विज्ञान महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, नवाचार के लिए ₹1 करोड़ की घोषणा

बागेश्वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मंडलसेरा स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ किया। महोत्सव में छह सीमांत जनपदों के 240 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक को बढ़ावा देने के साथ शोध एवं नवाचार के लिए ₹1 करोड़ देने की घोषणा की। उन्होंने सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने तथा प्रदेश के सभी जनपदों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र विकसित करने की बात कही।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं के उत्तर दिए और विद्यार्थियों को नए प्रयोगों एवं अनुसंधान के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सुरेश गढ़िया, पार्वती दास सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement