Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026

डीएम ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी

डीएम ने जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी ——————————05
हरिद्वार(आरएनएस)।  डीएम कर्मेंद्र ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को दूधला दयालवाला में आयोजित जनता दरबार में लोगों की शिकायतें सुनी। डेढ़ घंटे तक चले दरबार में अधिकांश शिकायतें पेंशनधारी लोगों के खाते से ऋण की रिकवरी की थी। डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए कि भरण पोषण की रकम से ऋण वसूली नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने वन गुर्जरों की शिकायत पर जांच कर 56 परिवारों का ग्राम पंचायत परिवार रजिस्टर में नाम दर्ज करने के आदेश दिए। जनता दरबार में आई 33 शिकायतों में से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया

Advertisement