September 29, 2026

कॉरिडोर के खिलाफ कांग्रेस का एक दिसम्बर जुलूस


हरिद्वार । जिला महानगर कांग्रेस की बैठक में कॉरिडोर योजना की डीपीआर सार्वजनिक करने और कॉरिडोर हटाओ, हरिद्वार बचाओ आंदोलन को लेकर आगामी एक दिसम्बर को मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया। मायापुर के यूनियन भवन में आयोजित बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि सरकार आगामी निकाय चुनाव के डर से कॉरिडोर की डीपीआर सार्वजनिक नहीं कर रही है। इसको कांग्रेस कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इसके विरोध में जनांदोलन कर सरकार को बेनकाब करेगी। पूर्व विधायक रामयश सिंह और वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह ने कहा कि हरिद्वार कॉरिडोर योजना से केंद्र सरकार की चंद पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की योजना है। वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा और महेश प्रताप राणा ने कहा कि सरकार कॉरिडोर को लेकर जनता को गुमराह कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष त्यागी और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि सरकार कॉरिडोर योजना को लेकर भ्रामक प्रचार कर लोगों का अहित कर रही है।

You may have missed