June 26, 2026

बागेश्वर में युवक ने गटका जहर, जिला अस्पताल भर्ती


बागेश्वर । एक युवक ने घर में रखा कीटनाशक गटक लिया। उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। चिकित्सक डॉ. चंद्र मोहन भैसोड़ा ने बताया कि स्थानीय निवासी 27 वर्षीय सूरज को लेकर उसके परिजन अस्पताल आए। उसने कीटनाशक खा लिया था। जिसकी सूचना कोतवाली को दी गई है। वह फिलहाल खतरे से बाहर है।