Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 22, 2026

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवं सुशासन पुरुस्कार से एस एस पी मीणा सम्मानित

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा को   उत्कृष्ट कार्यो हेतू सम्मानित किया गया ।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा उत्तराखंड में सुशासन और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया था इस समिति ने पूरे उत्तराखंड में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों का चुनाव करते हुए  प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को उनके द्वारा केदारनाथ पुनः निर्माण में निभाई गई अद्वितीय भूमिका के लिए मुख्यमंत्री उत्कृष्टता एवम सुशासन पुरस्कार हेतु चयनित किया। यह पुरस्कार आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉ हरक सिंह रावत व श्री अजय टम्टा केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर क्रास कन्ट्री रेस के विजेता प्रतिभागों को भी पुरस्कार वितरित किये गये। पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य परेड में पुलिस, एन0सी0सी0, सी0पी0यू0, के महिला कनि0 तुलसी  गोस्वामी मन्जू पायल कविती  निर्मला लता ने भाग लिया वही एस0डी0आर0एफ0, एस0एस0बी0 के जवानों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा झांकिया निकाली गयी। जिसमें  स्थान पर आजीविका परियोजना, द्वितीय स्थान पर ग्राम्या परियोजना एवं तृृतीय स्थान पर आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की झांकी रही। इसके अलावा स्वास्थ्य, वन, उद्यान, विवेकानन्द, कृषि अनुसंधान संस्था, एकीकृत आजीविका, उद्योग, स्वजल आदि विभागों द्वारा झांकी निकाली गयी। इस अवसर पर ताइक्वाण्डो प्रतियोगिता, जूडो कराटे व पुलिस के कर्मियों द्वारा नशा मुक्ति पर मनमोहक नाटक का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आज पहली बार हिल पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा भी प्रतिभाग किया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस विभाग द्वारा नशे प्रवृत्ति को रोकने, सड़क दुर्घटनाओं के प्रति सजग रहने, यातायात के नियमों का पालन करने सहित अनेक कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविन्द सिंह पिल्खवाल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल, जिला विकास अधिकारी के0के0 पंत, उपजिलाधिकारी विवेक राय, तहसीलदार खुशबू आर्या, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, सुभाष पाण्डे, रवि रौतेला, द्वितीय कमान अधिकारी एस0एस0बी0 एस0सी0 जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 विनीता शाह, वन संरक्षक आई0पी0सिंह, वनाधिकारी सिविल जे0पी0सिंह, परियोजना निदेशक नरेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक अल्मोड़ा कमल राम, रानीखेत वीर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक महेश परिहार  मीडिया प्रभारी हरीश पन्त   सहित अनेक गणमान्य लोग व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम का संचालन का0 सन्तोष उप्रेती द्वारा किया गया।

 

 

Advertisement