June 19, 2026

थानाध्यक्ष कौसानी ने रा0ई0का0 धैना व कौसानी में बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

बागेश्वर गरुड । श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर के निर्देशन में व CO बागेश्वर श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में आज थानाध्यक्ष कौसानी श्री मनवर सिंह द्वारा रा0ई0का0 धैना, कौसानी बागेश्वर में जनजागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों व स्टाफ को आवश्यक जानकारी देकर लाभांवित किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष कौसानी श्री मनवर सिंह द्वारा उपस्थित छात्र- छात्राओं व स्कूली स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई साथ ही अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरुक कर नशा न करने के लिये प्रेरित करने हेतु कहा गया। साथ ही उपस्थित को यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती ना करने एवं अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही महिला /बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये नये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारे में बताया । उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर उक्त एप को डाउनलोड करने व गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया।
जागरुकता के दौरान छात्र/छात्राओं द्वारा काफी रुचि ली गई एवं काफी प्रश्नन भी पूछे गये जिनका उत्तर पुलिस द्वारा सहजतापूर्ण दिया गया।
अन्ततः उपस्थित को पुलिस हैल्प लाइन न0 -112, साइबर हेल्प लाइन न0- 1930 आदि के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी।

उपस्थित छात्र-छात्राओं को उक्त जानकारी से अपने घर वालों व आस पड़ोस के लोगो को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया।

You may have missed