June 19, 2026

अब साथी एप्प पर मिलेगी बीजों की विस्तृत जानकारी

बागेश्वर । आज विकास भवन में जिला मुख्य कृषि अधिकारी राजेन्द्र उप्रेती के आदेश पर जनपद के समस्त पंजीकृत बीज डीलरों की एक बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में जिले में पंजीकृत बीज डीलरों को साथी एप्प की जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी सुंदर प्रसाद ने बताया कि शासन के आदेशों के अनुसार अब समस्त डीलर इसी एप्प के माध्यम से क्रय विक्रय कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से अब कोई भी किसान किसी भी बीज की विस्तृत जानकारी महज एक क्लिक में मालूम कर सकता हैं। जो कि किसानों के लिए एक बरदान साबित होगा।

उन्होंने बताया कि इससे पहले सभी को इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके प्रयोग से समस्त स्टॉक की जानकारी भी चंद मिनटों में प्राप्त हो सकेगी।

बैठक में गोमती फेड फार्मर्स गरुड से अर्जुन राणा, दर्शन सिंह गढ़िया, गोबिंद बीज भंडार से काजल, कृषि सेवा से गजेन्द्र सिंह,व घनश्याम ट्रेडर्स से भानु जोशी आदि शामिल रहे।

You may have missed