Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

सिडकुल में नशे के इंजेक्शनों के साथ दो आरोपी दबोचे


हरिद्वार ।  सिडकुल पुलिस-सीआईयू ने नशे के इंजेक्शन ले जा रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नशे के 4600 इंजेक्शन बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। बरामद नशे के इंजेक्शनों की कीमत 4.60 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सिडकुल क्षेत्र में पिछले कुछ समय से नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई होने की सूचना मिल रही थी। सूचना मिलने पर सोमवार देररात सिडकुल पुलिस और सीआईयू की टीम ने जाल बिछाया।

Advertisement